Search

 
 
 

Adityapur  : धार्मिक स्थलों के आसपास से मीट मछली की दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम द्वारा बुधवार को धार्मिक स्थलों के आसपास से मीट मछली की दुकानें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है. गम्हरिया बाजार में बुधवार को आज नगर निगम की टीम ने प्राचीन शीतला माता मंदिर के इर्द-गिर्द लगने वाले मीट-मुर्गा और मछली की दुकानों को जबरन खाली कराया. उन्हें नोटिस थमाते हुए अविलंब मंदिर के परिधि से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-dam-water-level-is-increasing-another-gate-opened-half-a-meter/">Chandil

: बढ़ता जा रहा डैम का जलस्तर, आधा मीटर खोला गया एक और गेट
इसके बाद से मीट-मुर्गा कारोबारी में नगर निगम के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. अभियान का नेतृत्व कर रहे आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि फिलहाल सभी मीट-मुर्गा दुकानदारों को एहतियात के तौर पर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सूचना भी प्रसारित कराए जा रहे हैं. उसके बाद वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में इन दुकानदारों को हटाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-should-take-their-rights-from-sail-and-tata-steel-mine-managements-rama-pandey/">Kiriburu

: सेल व टाटा स्टील की खदान प्रबंधनों से ग्रामीण अपना हक लें – रामा पांडेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही