Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स नहीं देने व नोटिस नहीं लेने वाले उद्यमियों पर होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजस्व संग्रह के प्रति गम्भीर आदित्यपुर नगर निगम ने बुधवार को जहां सामान्य बकाएदारों पर बैठक कर कार्रवाई का निर्णय लिया था वहीं गुरुवार को उद्यमियों के होल्डिंग टैक्स नहीं देने और नोटिस लेने से इंकार किए जाने को लेकर प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने बैठक बुलाई है. बैठक में नोटिस नहीं लेने वाले उद्यमियों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर मिशन देवाशीष प्रधान ने बताया कि अब कानूनी कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प बचा है. बता दें कि नगर निगम ने पहले चरण में 55 उद्यमियों और दो स्कूल प्रबंधन को लीगल नोटिस जारी किया है. आदित्यपुर के उद्यमियों ने नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स को लेकर भेजे जा रहे लीगल नोटिस लेने से इंकार कर दिया है और उचित फोरम पर इसके विरुद्ध जाने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-broke-the-house-in-nutandih-tola-ate-seven-quintals-of-paddy/">चांडिल

: नूतनडीह टोला में हाथियों ने मकान तोड़ा, सात क्विंटल धान खाया

ये सभी होल्डिंग टैक्स के डिफॉल्टर हैं

वहीं कड़ा रुख अपनाते हुए अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा है कि अब होल्डिंग नहीं देने और जमीन का एसेसमेंट नहीं करने देने वाले उद्यमियों और स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध जिला न्यायालय के सर्टिफिकेट अफसर के कोर्ट में नीलाम पत्र वाद दायर करने की कार्रवाई होगी. इसकी तैयारी कर ली गई है. नगर निगम प्रशासन ने 55 उद्यमियों को हाथों लीगल नोटिस जारी किया था. जिसके साथ दो स्कूल प्रबंधन श्रीनाथ पब्लिक स्कूल और सेंट्रल पब्लिक स्कूल को भी गलत एसेसमेंट देने के लिए लीगल नोटिस भेजा गया था जिसे वे लेने से इनकार कर चुके हैं. ये सभी होल्डिंग टैक्स के डिफॉल्टर हैं. अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी उद्यमियों को 3-3 नोटिस भेजी जा चुकी है. इसके बाद भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं. पहले निगम स्तर से नोटिस हुआ था अब न्यायिक स्तर से हो रहा है. उन्होंने बताया कि कानूनविदों से राय लेने के बाद अब इनके विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने की कानूनी कार्रवाई अपनाई जा रही है जिसके पश्चात उनके संपत्ति अटैच करने और अंत में बॉडी वारंट जारी कर हर्जाना सहित उनसे बकाया टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-laguda-devgam-became-the-chairman-of-birsa-munda-saranda-development-committee/">किरीबुरू

: बिरसा मुंडा सारंडा विकास समिति के अध्यक्ष बने लागुड़ा देवगम

इनके विरुद्ध लीगल नोटिस

विकास कुमार एससोसिएट्स के द्वारा नोटिस जारी किया गया है. जो नगर निगम में राजस्व संग्रहण हेतु इम्पैनल्ड हैं. इसमें श्रीनाथ पब्लिक स्कूल और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अलावा वीणा मेटल्स, सपोक्सि गैस, कोरोस्की रिफैकट्रीज, नेशनल बॉडी बिल्डिंग, पाली कैप, बैदेही मोटर, ट्रिस्टार मोटर, जे संघारी मोटर्स, नेक्सा मोटर, इम्पीरियल मोटर्स, मोटेल मधुवन, मनोज कुमार, कृषणा ऑटोमोबाइल, सिग्मा ऑटोमोबाइल, ग्लोरिया ऑटोमोबाइल, एएसएल मोटर्स, बीएमसी मेटलकास्ट आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-broke-the-house-in-nutandih-tola-ate-seven-quintals-of-paddy/">चांडिल

: नूतनडीह टोला में हाथियों ने मकान तोड़ा, सात क्विंटल धान खाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही