Search

 
 
 

आदित्यपुर : लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर एजेंसी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : चंपई सोरेन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में चल रहे सीवरेज और जलापूर्ति योजनाओं को लेकर बुधवार को मंत्री चंपई सोरेन ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरते जाने पर एजेंसियों के प्रतिनिधियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि तीन समीक्षा बैठक में अब तक केवल कार्य प्रगति पर है, इस बात कहकर टाला जा रहा है. जबकि धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है. उन्होंने समीक्षा बैठक में दोनों एजेंसी सापुरजी पालमजी और जिंदल को चेतावनी देते हुए कहा कि आपलोग तीन-तीन माह में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें अन्यथा धारा 107 और 133 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा बैठक में जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला, अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, अपर आयुक्त सुबोध कुमार, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, सीओ गम्हरिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-seminar-organized-in-lbsm/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

मंत्री ने किया निःशुल्क वाटर कनेक्शन देने का कार्य

बैठक के उपरांत मंत्री चंपई सोरेन ने पूर्व में किये घोषणा अनुरूप जिंदल के द्वारा बस्तीवासियों को निःशुल्क पानी का कनेक्शन देने की शुरुआत की. पहला कनेक्शन सालडीह बस्ती निवासी प्रताप प्रधान को दिया. उन्होंने कहा कि आज से जो भी लोग पानी कनेक्शन के लिए आवेदन करेंगे उन्हें जिंदल द्वारा निःशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-independence-day-celebrated-in-co-operative-law-college-and-karim-city/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज व करीम सिटी में मना स्वतंत्रता दिवस

औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय फ्लैट निर्माण की होगी जांच 

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आशियाना के बने फ्लैट पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने उपायुक्त, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक और अपर नगर आयुक्त से जांच कर तीन माह में रिपोर्ट देने को कहा है. उन्होंने कहा कि आखिर औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय फ्लैट निर्माण के लिए नक्शा पास कैसे हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही