Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आदेश की अवहेलना करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए निर्देश

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया था. इसके बावजूद कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, ऐसा करने वाले संवेदकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश उपायुक्त अरवा राजकमल ने दिया है. शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त ने विशेष बैठक कर इससे संबंधित जानकारी ली. बैठक में समेकित विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा विभिन्न योजनाओं की अध्यतन भौतिक वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-provided-gas-connection-in-the-laboratory-of-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज की प्रयोगशाला में टाटा स्टील ने उपलब्ध कराया गैस कनेक्शन

संवेदक को नोटिस जारी करने का निर्दश

बैठक के दौरान डीसी ने प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, शहीद ग्राम विकास, छात्रावास जीर्णोद्धार मरम्मत योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता योजना समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्य में प्रगति लाते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि ऐसी योजना जिनका कार्य धीमी गति से चल रहा है, उनके संवेदक को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश जारी करें. इसके साथ ही ऐसी योजनाएं जिनके कार्यादेश निर्गत करने के बावजूद भी संवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ऐसे संवेदक के विरुद्ध नियमसंगत कानूनी करवाई सुनिश्चित करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही