Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गर्मियों में जल संकट को देखते हुए अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने कठोर कदम उठाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सरकारी व गैर सरकारी मकान, होटल, मॉल आदि जगह पर वर्षा जल संरक्षण इकाई स्थापित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश अपने नगर प्रबंधकों को दिए हैं. साथ ही नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक एवं कनीय अभियंता को ऐसे भवनों की सूची बनाने को निर्देश दिए हैं जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. इसे भी पढ़ें :ICC">https://lagatar.in/iccs-mistake-within-three-hours-the-crown-of-test-rankings-was-snatched-from-the-indian-team/">ICC

की गलती, तीन घंटे में ही भारतीय टीम से छिना टेस्ट रैंकिंग का ताज

अभियान चलाने का दिया गया आदेश 

अपर नगर आयुक्त ने वर्षा जल संरक्षण पर कार्य करने वाले कंसलटेंट एवं एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक रूप से आदित्यपुर में अभियान चलाने का आदेश भी दिया है ताकि भविष्य में यह क्षेत्र ड्राई जोन ना बन सके. जिन अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं है उन्हें नोटिस निर्गत करने एवं पेनल्टी लगाने का आदेश भी अपर नगर आयुक्त ने दिया है. इस आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें :आनंद">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-attended-anand-mohans-daughter-surabhis-wedding-bride-and-groom-took-blessings-by-touching-their-feet/">आनंद

मोहन की बेटी की शादी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, वर-वधू ने पैर छुकर लिया आर्शीवाद

भूजल स्तर 1000 फ़ीट तक पहुंच गया है

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के कई वार्डों में भूजल स्तर 1000 फ़ीट तक पहुंच गया है और इन वार्डों में अब बोरिंग फेल हो चुके हैं, जबकि सामान्य स्तर पर नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान समय में 400 फ़ीट तक भूजल स्तर चला गया है जो कि चिंता का विषय है. यही वजह है कि नगर निगम पिछले वर्ष से ही बोरिंग कराने पर बंदिश लगाते हुए जांचोपरांत ही बोरिंग कराने के आदेश निर्गत कर रही है. इतना ही नहीं बोरिंग करने वाले वाहन पर भी सख्ती बरतते हुए उन्हें हर वर्ष नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराने और नगर निगम के आदेश के आलोक में ही सामान्य बोरिंग करने का आदेश जारी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bike-driver-accident-on-the-highway-near-pitajudi/">बहरागोड़ा

: पिताजुड़ी के पास हाईवे पर बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही