Search

 
 
 

आदित्यपुर : बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों और नर्सिंग होम पर कार्रवाई होगी. इसके संकेत प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने दी हैं. उन्होंने बताया कि जिले के मात्र पांच अस्पताल ही नियम का पालन कर रहे हैं. यह चिंता की बात है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार के आदेश पर नगर निगम को आदित्यपुर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अपना बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अनुरूप बायो मेडिकल वेस्ट सुरक्षित तरीके से करना सुनिश्चित करवानी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदित्यपुर के अपर नगर आयुक्त ने बैठक कर कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट सेन्टर के माध्यम से बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे. बावजूद इसके बायो वेस्ट का सुरक्षित डिस्पोजल नहीं किया जा रहा है. कचरों के ढेर पर यत्र-तत्र बायो कचरे नगर निगम क्षेत्र में फेंके देखे जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-panchayat-wise-camp-will-be-organized-in-all-the-four-blocks-to-collect-the-electricity-bill/">चांडिल

: बिजली बिल जमा करने के लिए चारों प्रखंड में पंचायतवार लगेगा शिविर

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद बैठक कर अस्पताल प्रबंधन को देगी निर्देश

अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने अस्पताल के प्रतिनिधियों को आदेश दिया था कि रिवाइज्ड बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अंतर्गत यह आवश्यक है कि कॉमन बायो मेडिकल ट्रीटमेंट प्लांट की दूरी अस्पतालों से 75 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही करना है. साथ ही प्रत्येक दिन बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव सुनिश्चित करनी है. बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अनुरूप बायो वेस्ट का निपटान सुनिश्चित नहीं करने पर निगम की टीम छापेमारी करेगी और अभियान में पकड़े जाने पर विधि सम्मत कर्रवाई की जाएगी. इसके लिए नगर निगम द्वारा टास्क फोर्स टीम का गठन भी किया गया है. अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम को निर्देशित किया गया है कि अपना बायो कचरा केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से मान्यता प्राप्त रामकी इन्वायरो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट दुगुनी सरायकेला को भेजें. लेकिन प्राप्त रिपोर्ट में अभी महज पांच अस्पताल ही बायो कचरा वहां भेज रहे हैं. इसके लिए शीघ्र ही प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एक बैठक अस्पताल प्रबंधन के साथ कर उन्हें आदेश का पालन करने को कहेगी. अगर वे लोग ऐसा नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raid-against-illegal-sand-lifting-at-sapda-ghat-two-tractors-seized/">आदित्यपुर

: सपड़ा घाट पर अवैध बालू उठाव के विरुद्ध छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही