Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रंगदारी नहीं देने पर नशेड़ी ने ऑटो चालक पर किया पत्थर से वार, ऑटो क्षतिग्रस्त

Advertisement
Advertisement
Adityapur : रंगदारी नहीं देने पर आदित्यपुर में एक ऑटो चालक पर नशेड़ी युवकों ने पत्थर से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की. घटना डीवीसी रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के समीप घटित हुई है. वहीं, इस घटना में ऑटो चालक ने अपना बचाव कर लिया लेकिन उसका ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है. इस संबंध में ऑटो चालक ने बताया कि वह सनराइज अपार्टमेंट के समीप से गुजर रहा था, इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा. पैसे नहीं देने पर युवक ने सड़क पर रखे पत्थर को उठाकर सीधा हमला कर दिया. इस दौरान वह तो बाल- बाल बच गया लेकिन उसकी गाड़ी का शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. इसे भी पढ़े :  सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bike-fell-uncontrollably-after-coming-in-front-of-bull-woman-and-child-injured/">सरायकेला

: बैल के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला और बच्चा घायल

नशेड़ी आये दिन किसी न किसी घटना को दे रहे हैं अंजाम 

हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑटो चालक ने युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया है. युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है. घटना की लिखित शिकायत पीड़ित ऑटो चालक आशीष यादव ने थाने में कर दी है. साथ ही पुलिस ऑटो के साथ युवक को अपने साथ थाने ले आई है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. विदित हो कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. नशेड़ी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि नशेड़ी हिंसा पर उतारू हो गए हैं. इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-final-match-played-of-two-day-womens-badminton-competition/">किरीबुरु

: दो दिवसीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेला गया फाइनल मुकाबला 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही