Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजस्व को लेकर अपर नगर आयुक्त ने कर संग्रह एजेंसी के साथ की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजस्व संग्रहण से संबंधित एक समीक्षा बैठक अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमे अपर नगर आयुक्त द्वारा कर संग्रह एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक कुल लक्ष्य 7.07 करोड़ के विरुद्ध कम से कम 50% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया है. अभी तक 2.80 करोड़ राजस्व का संग्रहण हुआ है. अपर नगर आयुक्त के द्वारा सभी टैक्स कलेक्टरों के कार्य की समीक्षा की गई जिसमें कई टैक्स कलेक्टरों के वार्ड चेंज करने का निर्देश स्पैरो सॉफ्टेक के प्रतिनिधि को दिया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-power-supply-will-be-disrupted-in-many-areas-on-july-29/">जमशेदपुर

: कई क्षेत्रों में 29 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बकाएदारों को नोटिस निर्गत करने दिया आदेश

सभी टैक्स कलेक्टरों के व्यक्तिगत लक्ष्य को निर्धारित कर साप्ताहिक प्रतिवेदन राजस्व के नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को सौंपने का निर्देश दिया गया. ट्रेड लाइसेंस रिन्युअल की समीक्षा की गई जिसमें स्पैरो के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया की 526 ऐसे दुकानदार हैं जो अपने ट्रेड लाइसेंस का नवीकरण नही करा रहे हैं. ऐसे दुकानदारों को नोटिस निर्गत कर 7 दिन के अंदर रिन्युअल कराने का निर्देश जारी करने और ऐसे दुकानदारों की सूची एलडीएम को सुपुर्द कर खाता फ्रीज कराने एवं दिवालिया घोषित कर दुकान को सील करने की कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा करने काआदेश दिया गया. सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश अपर नगर आयुक्त ने दिया. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-jmm-will-celebrate-the-martyrdom-day-of-nirmal-mahato-on-august-8-at-the-block-level/">सोनुवा

: झामुमो 8 अगस्त को प्रखंड स्तर पर मनाएगा निर्मल महतो का शहादत दिवस

मूवमेंट प्लान बनाने का दिया निर्देश

ऐसे मकान मालिक जिन्होंने अपने संरचना में बदलाव किया है या आवासीय परिसर को व्यवसायिक कार्य या किराया में लगाए हैं उन्हें जल्द से जल्द री-असेसमेंट करने का निर्देश अपर नगर आयुक्त ने दिया. चॉइस कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि निकेत कुमार को टैक्स कलेक्टरों के कलेक्शन बढ़ाने एवं मूवमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया गया. वैकेंट लैंड का सर्वे एवं जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत करने का निर्देश भी अपर नगर आयुक्त द्वारा दिया गया. बैठक में नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान, निगम टैक्स कलेक्टर शशि शेखर, पीएमयू चॉइस के प्रतिनिधि निकेत कुमार, एवं स्पैरो के प्रतिनिधि अनूप, राज किशोर एवं अन्य टैक्स कलेक्टर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही