Search

 
 
 

पटमदा : अवैध क्लिनिक संचालक डॉ. वाई एन चौधरी के घर से मिला डेढ़ लाख नकद, जब्त

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : मंगलवार को देर शाम तक पटमदा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल के नेतृत्व में टाटा पटमदा मुख्य मार्ग के सड़क किनारे एसबीआई बैंक के पास अवैध क्लिनिक संचालन को लेकर डॉ. वाईएन चौधरी के क्लिनिक की जांच की गई. डॉ. वाईएन चौधरी घर भाड़ा में लेकर अपने निवास स्थान पर ही अवैध क्लिनिक संचालित करते थे. उपायुक्त जमशेदपुर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई. क्लिनिक पर देर शाम तक चली लगातार कार्रवाई में कई प्रकार के जांच रिपोर्ट, अवैध रूप से रखे दर्जनों पेटी कीमती दवाई, जांच के दौरान पटमदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेश महतो को घर में रखे बक्सा और छज्जा से नकद एक लाख पचपन हजार (सभी पांच सौ रुपए के नोट) बरामद किया गया. [caption id="attachment_424994" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Patamda-Raid-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्रवाई की फाइनल रिपोर्ट बनाते सीएस और अन्य पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-womans-body-found-from-a-room-in-subheksha-hotel-police-is-investigating/">आदित्यपुर

: सुभेक्षा होटल में दोपहर में अपने साथी के साथ आई महिला का शाम में मिला शव

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई - सीएस

वहीं छापामारी के दौरान जमशेदपुर के कालिमाटी रोड़ स्थित डॉ. अभिषेक कुमार के अभिषेक पैथोलॉजी के सैकड़ों की संख्या में जांच रिपोर्ट बरामद किये गये. जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटमदा में संचालित अवैध क्लिनिक पर यह कार्रवाई की. इस दौरान भारी मात्रा में दवा, कई पैथोलॉजी के जांच रिपोर्ट, कई उपकरण, जांच कीट सहित कई सामान बरामद किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-showed-strength-in-farmer-labor-rights-rally/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने किसान मजदूर अधिकार रैली में दिखाई ताकत

छापामारी अभियान में ये अधिकारी थे शामिल

पटमदा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान कुल एक लाख पचपन हजार नकद बरामद किये गये हैं. अभियान में बीडीओ पियुषा सलीना डोना मिंज, सीओ चन्द्र शेखर तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. शाहिर पाल, डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, थाना प्रभारी अशोक राम, एसआई मनोज कुमार गुप्ता, एएसआई नरेश कुमार, एसआई अगस्तून लुगुन, डॉ. बिमलेश कुमार, पियूष कुमार, पटमदा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. समीर कुमार, एमपीडब्ल्यू वरुण कुमार आदि मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही