Search

 
 
 

Adityapur: जिंदल की अनदेखी खामियाजा भुगत रहे आदित्यपुर कॉलोनीवासी, चार महीने से पीने के पानी को तरसे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-19 पान दुकान आवासीय कॉलोनी के लोग बीते चार महीने से पाइपलाइन जलापूर्ति से मिलने वाले पानी के एक-एक बूंद को तरस रहे हैं. दरअसल आदित्यपुर नगर निगम द्वारा पाइपलाइन जलापूर्ति योजना के तहत घरों में पुराने पाइपलाइन से जलापूर्ति बीते चार महीना से बाधित है.

राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बाधा

बताया जाता है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास शर्मा बस्ती रेलवे लाइन से होकर राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. लेकिन जिंदल एजेंसी द्वारा रख-रखाव और जलापूर्ति कार्य लिए जाने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया है. जिसका नतीजा है कि लोग बूंद- बूंद को तरस रहे हैं. बार-बार जिंदल एजेंसी से गुहार लगाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया है.

निगम प्रशासन ने तीन दिन में दिया समाधान का आश्‍वासन

सोमवार को आदित्यपुर-एक कॉलोनीवासियों ने एकत्र होकर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. कॉलोनीवासियों ने बताया कि जिंदल एजेंसी द्वारा वक्त बे-वक्त जलापूर्ति की जाती है. जिससे अधिकांश लोगों को पानी नहीं मिलता. इन सारे समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद नगर प्रशासक रवि प्रकाश ने आश्‍वस्त किया है कि 24 नवंबर से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से जलापूर्ति का कार्य शुरू किया जाएगा. जिसे तीन दिनों में पूरा कर सामान्य रूप से जलापूर्ति होगी.

पानी खोलने का समय होगा निर्धारित

आदित्यपुर कॉलोनी वासियों ने पेयजल समस्या संबंध में गुहार लगाने पर नगर प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा कि संबंधित एजेंसी को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है कि तय समय के अनुसार हर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करेंगे. जिसका टाइम टेबल सुनिश्चित होगा.

मांग पत्र सौंपने में यह थे उपस्थित

मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से प्रभाकर चौधरी,  मनोज सिंह, अमोद कुमार, रणजीत सरकार, मिनटुन झा, सुशांत सरकार, अजय तिवारी, प्रकाश झा, अजय सिंह, विशाल कुमार (विक्की), मंटू यादव, नितेश झा, मंटू झा, पप्पू झा, अंकित सरकार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-started-dividing-and-cutting/">भाजपा

बांटने और काटने में लगी हैः सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही