Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. इस सड़क पर अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि अब राहगीरों को पैदल सड़क पर चलना दूभर हो गया है. राहगीर प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं. वहीं जनप्रतिनिधि मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, इससे लोगों में नाराजगी है. अतिक्रमणकारी अब जियाडा के मुख्य गेट के दोनों छोर पर सर्विस रोड का अतिक्रमण कर वहां ठेला लगा रहे हैं. इसपर न तो जियाडा प्रशासन गंभीर है, ना परिवहन विभाग, ना नगर निगम और ना हीं जेआरडीसीएल. बता दें कि ये सभी फल दुकानदार हैं और सभी जमशेदपुर से यहां आकर अपनी दुकान लगाते हैं, जिससे दिनभर उक्त मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो गया है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kunal-shahdeo-murder-case-six-named-accused-still-absconding/">सरायकेला
: कुणाल शाहदेव हत्याकांड मामला : अब भी फरार है छह नामजद अभियुक्त
: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व मुआवजे की मांग, भाजपा एससी मोर्चा ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र
: कुणाल शाहदेव हत्याकांड मामला : अब भी फरार है छह नामजद अभियुक्त
स्कूल आने-जाने के समय वाहनों की लग जाती है लंबी कतार
इसके अलावा आकाशवाणी गेट के समीप रेहड़ी वालों ने इस तरह दुकानें सजा ली हैं, मानो सरकार ने उन्हें उक्त स्थल को आवंटित कर दिया है. वहीं आदित्यपुर कॉलोनी की ओर आने-जाने वालों को पिक आवर में आवागमन करने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है. एसबीआई और पंजाब एंड सिंध बैंक का पार्किंग नहीं होने और सड़क पर ऑटो चालकों का कब्जा होने से आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय वाहनों की लंबी कतारों से अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है. बाजार कोलकाता का पार्किंग है, मगर ग्राहक सड़कों पर ही पार्किंग करते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. पान दुकान चौक से लेकर गम्हरिया केनरा बैंक चौक तक सड़क के दोनों ओर सड़क और सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग से लोगों का सड़क और सर्विस रोड पर चलना दुश्वार होता जा रहा है. इतना ही नहीं इंडस्ट्रियल एरिया में बाहर से आने जानेवाली गाड़ियां भी टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर कब्जा जमाए रहते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-for-cleanliness-and-compensation-in-flood-affected-areas-bjp-sc-morcha-submitted-demand-letter-to-adc/">आदित्यपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व मुआवजे की मांग, भाजपा एससी मोर्चा ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र
Leave a Comment