Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजस्व संग्रह में आदित्यपुर नगर निगम अव्वल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर ने राजस्व संग्रह में पिछली वर्ष की तुलना में साढ़े 39 फीसदी अधिक राजस्व वसूला है. हालांकि इस वर्ष ढाई करोड़ ज्यादा लक्ष्य निर्धारित किया गया था. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि अब भी 25 फीसदी लोग यह सोचकर असमंजस में टैक्स जमा नहीं किए कि सरकार होल्डिंग टैक्स के स्लैब में कोई परिवर्तन करेगी जबकि ऐसा कुछ नहीं है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम दिन नगर निगम ने 20.29 लाख रुपये की राशि वसूली है. इस के साथ ही निगम ने कुल सात करोड़ 88 लाख रुपये राजस्व वसूला है जो की पिछले वर्ष की तुलना में एक करोड़ 76 लाख रुपये अधिक है. इसे भी पढ़ें :महीने">https://lagatar.in/relief-to-the-general-public-on-the-first-day-of-the-month-lpg-cylinder-price-reduced-by-rs-91-50/">महीने

के पहले दिन आम जनता को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटे

ट्रेड लाइसेंस में 93 परसेंट का हुआ कलेक्शन 

[caption id="attachment_497942" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/12/nagar-nigam-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> नगर निगम कार्यालय की तस्वीर[/caption] उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल लक्ष्य के विरुद्ध 93 परसेंट का कलेक्शन होल्डिंग टैक्स के एवज में हुआ है. इसमें साढ़े 39 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जबकि जल कर में 74.35 लाख राशि के साथ 86 परसेंट कलेक्शन हुआ है. ट्रेड लाइसेंस में 93 परसेंट का कलेक्शन हुआ है. पिछले वित्तीय वर्ष में होल्डिंग टैक्स के एवज में पांच करोड़ 76 लाख कलेक्शन हुआ था, इस प्रकार कुल एक करोड़ 76 लाख रुपये अधिक कलेक्शन हुआ है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में होल्डिंग टैक्स के एवज में हुआ है. इस वर्ष कुल 42310 सैफ हुआ जिसमे 41870 लोगों को होल्डिंग नंबर निर्गत किया गया जबकि 5244 लोगों ने प्रॉपर्टी का रिएससेस्मेंट कराया है. वहीं 3683 लोगों ने अपना नाम परिवर्तन कराया है. वहीं कुल 8154 ट्रेड लाइसेंस निर्गत किए गए हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/advertisement-of-ghatshila-college-is-like-sprinkling-salt-on-the-burn-dr-atal-pandey/">घाटशिला

कॉलेज का विज्ञापन जले पर नमक छिड़के ने जैसा: डॉ. अटल पांडे

अपर नगर आयुक्त मां की अंत्येष्टि के बाद पहुंचे कार्यालय 

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि 15वें वित्त के अनुरूप आदित्यपुर नगर निगम ने ग्रांट पाने का अहर्ता हासिल कर लिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है. जबकि राज्य के कई सारे निकाय राजस्व संग्रहण में पिछड़ने के कारण ग्रांट पाने के हकदार नहीं रहे. बता दें कि अपर नगर आयुक्त 31 मार्च को अपनी मां की अंत्येष्टि बाद कार्यालय पहुंचे और फाइनेंशियल ईयर के अंतिम दिन महत्वपूर्ण संचिका और अन्य जरूरी कार्य का निपटारा देर रात तक किया है. उन्होंने टैक्स एजेंसी और टैक्स कलेक्टर को राजस्व संग्रहण ज्यादा से ज्यादा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जो की कार्य के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है. नए वित्तीय वर्ष में राजस्व की वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश भी उन्होंने नोडल पधाधिकारी देवाशीष प्रधान, कर संग्रहण एजेंसी स्पैरो टेक एवम चॉइस कंसल्टेंसी को दिया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-garbage-piled-up-in-the-city-due-to-unseasonal-rains/">चाईबासा

: बेमौसम बारिश से शहर में लगा कचरे का अंबार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही