Search

Adityapur : राम मड़ैया बस्ती में आदित्यपुर पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर शराब जब्त किया, भोलू लोहार को भेजा जेल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राम मड़ैया बस्ती में गुरुवार को आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. शराब के साथ पुलिस ने भोलू लोहार नामक व्यक्ति को जेल भेजा है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आज राम मड़ैया बस्ती में गुप्त सूचना पर छापामारी कर बस्ती के अवैध शराब बिक्रेता भुखलू लोहार के यहां छापामारी की. उसके घर से 3 गैलन में रखे 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. इस छापेमारी में शराब विक्रेता के बेटा भोलू लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-police-sent-4-absconding-warrant-officers-to-jail-by-conducting-a-campaign/">Adityapur

: आदित्यपुर पुलिस ने 4 फरार वारंटी को अभियान चलाकर भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//