Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : लोड शेडिंग की समस्या से आदित्यपुर वासी परेशान, हर घंटे कट रही बिजली

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल में पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या से आदित्यपुर वासी परेशान हैं. यहां अधिकारी कम बिजली मिलने की बात कहकर हर घंटे बिजली काट रहे हैं. शाम छह बजे से सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा लोड शेडिंग की जा रही है. लोड शेडिंग होने के कारण लोगों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. विद्यार्थियों को भी परीक्षा की तैयारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-community-health-center-of-jagannathpur-running-on-the-basis-of-a-doctor-in-charge/">किरीबुरू

: एक प्रभारी चिकित्सक के भरोसे चल रहा जगन्नाथपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

45 मेगावाट के बदले मिल रही है 25 मेगावाट बिजली : अनूप प्रसाद

वहीं, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि पिछले दो दिनों से शाम छह बजे सुबह 10 बजे तक लोड इंस्ट्रक्शन मिल रहा है. हमें 45 मेगावाट के बदले 25 मेगावाट बिजली मिल रही है, जिसके वजह से हमें हर घंटे बिजली का लोड शेडिंग करना पड़ रहा है. हालांकि उन्होंने बताया कि अभी 10 बजे से फुल लोड बिजली मिल रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deal-of-anothers-land-done-for-39-lakhs-belching-1-51-lakhs-in-advance-was-costly/">जमशेदपुर

: दूसरे की जमीन का कर दिया 39 लाख में सौदा, एडवांस का 1.51 लाख डकारना महंगा पड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही