Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदिवासी-मूलवासी रक्षा मोर्चा के सदस्यों ने की भूख हड़ताल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत निर्मित गंजिया बराज और संजय नदी पर प्रस्तावित केनाल निर्माण के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया. इसी क्रम में सरायकेला जिला मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में आदिवासी-मूलवासी रक्षा मोर्चा के बैनर तले सांकेतिक भूख हड़ताल किया. इसका नेतृत्व अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी कर रहे थे. आदिवासी मूलवासी पारंपरिक वेशभूषा में पैदल मार्च करते हुए सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. संग्राम मार्डी ने योजनाओं को अविलंब रद्द करने की मांग की. डीसी कार्यालय के समक्ष सैंकड़ों की संख्या में जुटे आदिवासी मूलवासी एक दिवसीय सामूहिक सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-money-game-for-promotion-of-cell-officers-in-ed-advocate-complains/">किरीबुरू

: सेल अधिकारियों को ईडी में पदोन्नति के लिए हुआ पैसो का खेल, अधिवक्ता ने की शिकायत

दोनों योजनाओं को तत्काल रद्द किए जाने की मांग

आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष ने संग्राम मार्डी ने कहा कि बिना ग्राम सभा के गजिया बराज में सौंदर्यीकरण और केनाल का निर्माण किया जा रहा है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पेसा कानून अधिनियम पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र की व्यवस्थित अधिनियम कानून के तहत ग्राम सभा गजिया बराज को खारिज करता है. मौके पर ग्राम प्रधान विरधान मांझी ने भी दोनों योजनाओं को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि आज आदिवासी हितों की रक्षा करने के लिए केंद्र और राज्य में स्थानीय सांसद और विधायक मंत्री बने बैठे हैं, बावजूद इसके आदिवासी हितों की रक्षा ना होना घोर चिंता का विषय है. सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. जिनमे राजेश हांसदा, ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा चौड़ा, बिरसा सेना से दिनकर कच्छप, झारखंड पूर्ण उत्थान से सनी सिंकु, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, वार्ड सदस्य रुकमणी हांसदा, शिव राम बास्के , दशरथ हेंब्रम, भगवत बास्के, शिवनाथ बेसरा, भरत हांसदा, साकरो मझियाईंन, तुलसी हांसदा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही