Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागा प्रशासन, 5 जगहों पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल

Adityapur (Sanjeev Mehta)समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार की देर शाम संपन्न हुई. बैठक में जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि महा जनवरी-2023 में कुल 23 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 20 लोगों की मौत 17 लोग घायल हुए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में चार ब्लैक स्पॉट -दुगनी, टोल मोड़ कांड्रा, घोड़ा बाबा चौक गम्हरिया तथा बड़ा आमदा मोड़ को बनाया गया है. उन्होंने जिले में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के बारे में क्रमवार जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : ऑल">https://lagatar.in/ranchi-sai-bags-14-medals-including-5-gold-in-boys-category-in-all-india-inter-sai-athletics-championship/">ऑल

इंडिया इंटर साई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रांची साई को बालक वर्ग में 5 स्वर्ण समेत 14 पदक

जनवरी माह में 15.30 लाख जुर्माना वसूला गया

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले जनवरी माह में जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए गए वाहन जांच में कुल लगभग 15 लाख 30 हजार के जुर्माना वसूली की गई है. बैठक के दौरान डीसी ने जिले में हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने तथा जिले के मुख्य चौक चौराहे एवं सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिये. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-connect-directly-with-the-public-and-solve-the-problems-workers-soren/">घाटशिला

: सीधे जनता से जुड़े और समस्याओं का निराकरण करें कार्यकर्ता : सोरेन

सघन वाहन जांच अभियान चलाने का दिये निर्देश

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी को संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी (सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र) सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. डीसी ने सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, संस्थान एवं विद्यालय, कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है. कृपया यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chirkunda-police-sent-the-youth-accused-of-molestation-to-jail/">धनबाद

: छेड़खानी के आरोपी युवक को चिरकुंडा पुलिस ने भेजा जेल

गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में लगेंगे पांच ट्रैफिक लाइट

गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र में आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं एवं ट्रैफिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र के गम्हरिया बाजार, उषा मोड़, आदित्यपुर टॉल ब्रिज, शेरे पंजाब एवं एस टाइप मोड़ में ट्रैफिक लाइट को जल्द से जल्द स्थापित कर प्रारम्भ करने के निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें साथ ही उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ करें. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी सरायकेला आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही