Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रशासक ने अधिकारियों के साथ किया सीवरेज कार्य का निरीक्षण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने सीवरेज योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य गतिरोध को दूर करने के लिए गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण किया औऱ एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने पहले सालडीह बस्ती में बन रहे एसटीपी दो के मिक्सचर मशीन को देखा. जिसमें पाया कि इलेक्ट्रिक केबल वायर के नीचे झुक जाने की वजह से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है. साथ ही उन्होंने निरीक्षण क्रम में पाया की आदित्य गार्डेन में भी केबल नीचे झुका हुआ है जिसकी वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है. दोनों जगहों की परेशानियों को देखते हुए केबल ऊपर उठाने के लिए प्रशासक ने जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता के साथ विचार विमर्श किया और शीघ्र इसे दूर करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-young-man-died-by-jumping-from-amainagar-subarnarekha-river-bridge/">घाटशिला

: अमाईनगर स्वर्णरेखा नदी पुल से युवक ने कूदकर दी जान

दुर्गा पूजा से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश

इस दौरान प्रशासक एवं अन्य अधिकारियों ने आदित्य गार्डेन सोसायटी एवं सालडीह बस्ती का भ्रमण किया और कुछ जगहों पर चल रहे रेस्टोरेशन का कार्य का जायजा लिया. कार्य अधूरा पाए जाने पर प्रशासक ने एजेंसी को दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. आज निरीक्षण के क्रम में प्रशासक के साथ उप महाप्रबंधक जुडको, जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एसपीसीएल एवं कंसल्टेंट एनजीएस के महाप्रबंधक एवं यूआइएस अजय कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-child-missing-missing-report-filed/">मनोहरपुर

: बच्चा लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही