Search

 
 
 

आदित्यपुर : अमृत योजना के तहत संचालित प्रोजेक्ट का प्रशासक ने किया निरिक्षण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे अमृत योजना के तहत संचालित प्रोजेक्ट का गुरुवार को प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने निरिक्षण किया. प्रशासक ने वार्ड नंबर 17 में बन रहे जलमीनार की समीक्षा की. जिसकी कार्य प्रगति काफी धीमी पाई गई. मौके पर कार्यबल भी कम संख्या में काम कर रहे थे. जिसको लेकर प्रशासक ने नाराजगी जताई एवं तत्काल मैनपावर बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रशासक ने वार्ड 28 स्थित सूर्य मंदिर के पास बन रही एसटीपी तीन का निरीक्षण किया, वहां भी मैनपावर कम पाए गए. मौके पर सापुरजी पालमजी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद उन्होंने वार्ड 26 के बनता नगर में बन रहे जलमीनार 9 तथा 10 का निरीक्षण किया. जिसमें 9 का कार्य 90 प्रतिशत पूरा पाया गया जबकि 10 की प्रगति काफी धीमी पाई गई. प्रशासक ने जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि मैनपावर बढ़ा कर जल्द से जल्द काम पूरा करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-was-celebrated-with-devotion-at-sakchi-bjp-office/">जमशेदपुर

: साकची भाजपा कार्यालय में श्रद्धाभाव से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

धीमी गति से कार्य होने पर एजेंसी को लगे फटकार

प्रशासक ने सीवरेज प्रोजेक्ट के पंपिंग स्टेशन चार का भी निरीक्षण किया, वहां का कार्य बंद मिला. यहां पिछले दो वर्ष से कार्य होने के बावजूद अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है. इसके बाद प्रशासक जलमीनार 6, 7 तथा 2 का भी निरीक्षण करने पहुंचे. सभी जगह मैनपावर की कमी पाई गई. उन्हें जुडको के महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया की सारे प्रोजेक्ट में एक सप्ताह से सिर्फ 30 से 40 के बीच मैनपावर जिंदल के द्वारा लगाया गया है, जिसके कारण जलापूर्ति का कार्य काफी धीमी गति से चल रही है. जिसपर एजेंसी को फटकार लगाया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जलमीनार 4 एवं 5 में जिंदल के द्वारा हैंड रेलिंग का कार्य पूर्ण किया गया है. निरीक्षण कार्यक्रम में प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, उप महाप्रबंधक जुड़को, डीपीएम, एपीएम, प्रोजेक्ट मैनेजर जिंदल, एवं सापुरजी पालमजी के साथ आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर अजय कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही