Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 30 की समस्याओं से प्रशासक को कराया अवगत, तत्काल समाधान का मिला आश्वासन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड 30 की साफ-सफाई से संबंधित समस्या को लेकर भाजपा नेता सतीश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से मिल कर ज्ञापन सौंपा. सतीश शर्मा ने समस्या से अवगत कराते हुए कहा की आरआईटी थाना के सामने मेन रोड के बगल में जनहित में बड़ा नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन सापुरजी एवं जिंदल कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बचे मलवे का उठाव नहीं किया गया जिसके कारण मलवा धीरे-धीरे पूरे नाली में भर गया है. निर्माण कार्य के बाद नाली का सफाई नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-devotees-performed-jalabhishek-on-the-sixth-monday-of-sawan/">नोवामुंडी

: सावन की छठे सोमवारी पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

प्रशासन ने अधिकारियों को दिया सफाई का आदेश

नाली की सफाई नहीं होने से आए दिन बरसात में नाली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है जिसके कारण यहां के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. नाली के दोनों तरफ खाली पड़े हिस्से पर झाड़ीयां उग आई है जिसके कारण मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है. नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने समस्या को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को जल्द सफाई का लिखित आदेश निर्गत किया. प्रतिनिधिमंडल में सतीश शर्मा, आरपी गुप्ता, सुरेश मिश्रा, हरी नारायण राजगरिया, अशोक कुमार, कमलेश ओझा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही