Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एडीपीओ ने हर्ष जोहार पाठ्यक्रम को लेकर की बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta)बुधवार को सरायकेला समाहरणालय भवन स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में हर्ष जोहार पाठ्यक्रम से सम्बन्धित बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने की. बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीपीओ प्रकाश कुमार ने‌ कहा कि हर्ष जोहार पाठ्यक्रम के तहत जिले के‌ तीन उत्कृष्ट विद्यालयों नृपराज प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला, केवी पीएस डीएसएस बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला के विद्यार्थियों को सामाजिक भावनात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें :बेंगाबाद">https://lagatar.in/bengabad-annual-sports-festival-organized-at-kn-bakshi-college/">बेंगाबाद

: केएन बक्शी कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन
इसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होगा. उन्होंने कहा की इस पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सकारात्मक संबंध, आत्मसम्मान, समानुभूति, स्वजागरूकता, भावनात्मक दृढ़ता आदि कौशलों का पाठ पढ़ाया जाएगा. इस दौरान हर्ष जोहार पाठ्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए एडीपीओ ने तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों के समक्ष संबंधित पुस्तकों का वितरण किया. मौके पर संपूर्णा कंसोर्सियम के सदस्य आशीष, वैभवी, शर्मिष्ठा एवं अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-two-youths-injured-in-collision-of-two-bikes-same-condition-critical/">कोडरमा

: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक की स्थिति नाजुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही