Search

 
 
 

आदित्यपुर : कोर्ट फी में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य में अचानक कोर्ट फी में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ स्टेट बार काउंसिल झारखंड के आह्वान पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को कलमबंद हड़ताल के बाद डीसी को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-the-youth-of-the-city-performed-well-in-the-open-kolhan-divisional-yogasan-championship/">जमशेदपुर

: XLRI के छात्र को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022

गरीबों को न्याय पाना हो जाएगा मुश्किल

उन्होंने बताया की कोर्ट फी में की गई बढ़ोतरी के अनुसार अब एफीडेविट पर 5 रुपये के बजाय 20 रुपये का स्टाम्प, वकालतनामा पर 5 रुपये के बजाय 30 रुपये का स्टाम्प, 50 हजार के कोर्ट फी पर करोड़ों रुपये का सूट फाइल होने वाला फी अब 3 लाख रुपए कर दिया गया है. इस तरह के कोर्ट फी के वजह से गरीब लोगों के लिए न्याय पाना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए स्टेट बार काउंसिल के साथ अब राज्य के सभी जिला बार काउंसिल भी इस कोर्ट फी का विरोध करते हुए एक दिन कोर्ट कार्य का बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही