Search

 
 
 

आदित्यपुर : 10 वर्ष बाद वार्ड 17 के इंदिरा बस्ती में बनेगी पक्की सड़क, हुआ शिलान्यास

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद वार्ड 17 के इंदिरा बस्ती के 10 हजार लोगों को अब पक्की सड़क नसीब होनेवाली है. मंगलवार को नगर निगम की 11.73 लाख की योजना का मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव और पार्षद नीतू शर्मा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण पेवर्स ब्लॉक से होगा, जिसकी लंबाई करीब 700 फीट और चौड़ाई 12 फीट की होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-panchayat-president-and-councilor-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-a-shed-in-sardar-pada/">चाकुलिया

: सरदार पाड़ा में शेड निर्माण के लिए पंचायत अध्यक्ष व पार्षद ने किया शिलान्यास

मेसर्स खगेन्द्र कुमार कंस्ट्रक्शन करेगा निर्माण कार्य

उक्त सड़क हेवन रिवरव्यू मुख्य सड़क से कौशल किशोर के घर होते हुए कुन्दन ठाकुर के घर भाया कैलाश पासवान के घर से एसएन शर्मा के घर तक बनेगी. इसका निर्माण मेसर्स खगेन्द्र कुमार कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सड़क निर्माण की शुरुआत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. लोगों ने मेयर व पार्षद से सड़क के साथ-साथ बस्ती में नाली निर्माण की मांग की, जिसपर मेयर विनोद श्रीवास्तव ने उन्हें आश्वस्त किया और नाली शीघ्र बनाने का भरोसा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही