Search

आदित्यपुर : 19 घंटे बाद सेवन एलएफ कॉलोनी में आई बिजली

Adityapur (Sanjeev Mehta)19 घंटे बाद आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 17 का रिहायशी कॉलोनी सेवन एलएफ कॉलोनी में बिजली आई. सुबह से पानी के अभाव में कॉलोनी के लोग नित्य क्रियाकर्म नहीं कर पाए थे, 12 बजे दिन में बिजली आने पर मोटर चलाकर पानी उपलब्ध कराया गया, तब कहीं जाकर लोगों ने नित्य कर्म किया. बता दें कि यहां मंगलवार शाम पांच बजे से आंधी पानी व ओलावृष्टि होने के समय से ही बिजली कटी हुई थी. इसे भी पढ़ें :सरिया">https://lagatar.in/sariya-even-after-application-and-request-the-public-is-worried-about-water/">सरिया

: आवेदन व निवेदन के बाद भी पानी के लिए परेशान है जनता

आंधी पानी से करीब 25 लाख की क्षति की आशंका

बता दें कि समूचे आदित्यपुर में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी पानी और ओलावृष्टि के बाद से बिजली आपूर्ति बंद थी. रातभर बेबिजली रहे लोगों को सुबह उठते ही पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा. चूंकि बिजली नहीं रहने से पम्प हाउस बंद रहा. वहीं जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं है और वे अंडरग्राउंड वाटर पर निर्भर हैं . उन्हें बगैर बिजली मोटर नहीं चलने की स्थिति में पानी की समस्या झेलनी पड़ी थी. विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने कहा कि आदित्यपुर में आंधी पानी से ज्यादा नुकसान हुआ है. 11000 केवी लाइन के चार पोल के साथ कुल 12 पोल टूटकर गिर थे. कई एजेंसियों को लगाया है जो रातभर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे और सुबह पांच बजे तक बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाया. उन्होंने कहा था कि दोपहर तक धीरे धीरे सभी इलाकों में विद्युतापूर्ति सामान्य हो जाएगी. उन्होंने आंधी पानी और ओलावृष्टि से करीब 25 लाख की क्षति की आशंका जताई है. इसे भी पढ़ें :सरिया">https://lagatar.in/sariya-even-after-application-and-request-the-public-is-worried-about-water/">सरिया

: आवेदन व निवेदन के बाद भी पानी के लिए परेशान है जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//