Search

 
 
 

आदित्यपुर : सुमित का शव मिलने के बाद उसके दोस्त ने भी की आत्महत्या

 
  • आसंगी चेक डैम में डूबने से हुई थी मौत, बस्ती में मातम का माहौल
  • पांच दिन बाद सुमित मोदी का शव देर रात डोबो पुल से हुआ है बरामद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आसंगी चेक डैम में 28 जुलाई को इच्छापुर बस्ती के दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से हुई मौत के बाद दोनों के जिगरी दोस्त अनिकेत महतो (15 वर्ष) ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली है. उसने आत्महत्या तब की है जब सुमित मोदी का शव गुरुवार की देर रात डोबो घाट से बरामद हुआ है. बता दें कि इस घटना में डूबे आदित्य महतो का शव दूसरे दिन ही एनडीआरएफ की टीम ने नदी से बरामद कर लिया था. वहीं सुमित का शव 5 दिन बाद मिला है. अनिकेत ने सुमित का शव मिलने के बाद आत्महत्या की है. इस बात से बस्ती में मातम का माहौल है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-preparations-for-ed-raid-against-me-on-chakravyuh-speech/">राहुल

ने कहा, चक्रव्यूह वाले भाषण पर मेरे खिलाफ ईडी की छापेमारी की तैयारी…
बता दें कि ईच्छापुर बस्ती में दो युवक आदित्य महतो और सुमित मोदी की मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि अनिकेत महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाला युवक 15 वर्षीय अनिकेत महतो आदित्यपुर विक्टोरिया स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था. वह डूब कर मरे नाबालिग आदित्य महतो और सुमित मोदी का जिगरी दोस्त था. उसके चले जाने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/lobin-hembram-reached-high-court-challenged-the-order-of-cancellation-of-membership-and-expulsion-from-the-party/">हाईकोर्ट

पहुंचे लोबिन हेंब्रम, सदस्यता रद्द व पार्टी से निकाले जाने के आदेश को दी चुनौती
परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि दोस्त की मौत के वियोग के चलते ही उसने खुदकुशी की है. आरआईटी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुमित मोदी के शव को 5 दिन बाद कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास से बीती देर रात गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर किया था. सुमित मोदी के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया दिया है. पांच दिनों में ईच्छापुर बस्ती से तीन नाबालिग की मौत के बाद पूरी बस्ती में मातम का माहौल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही