Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टीएमसी नेता के साथ बैठक कर लोगों ने राम मड़ैया बस्ती की समस्या से कराया अवगत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राम मड़ैया बस्ती में होल्डिंग टेक्स देने के बावजूद लोगों को जलापूर्ति का कनेक्शन नहीं मिल रहा है. केवल जलापूर्ति कनेक्शन ही नहीं बस्ती की नालियां भी गंदगी से बजबजा रही है. गुरुवार को इस बात को लेकर बस्तीवासियों ने आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती को बुलाकर बस्ती की दयनीय स्थिति से अवगत कराया है. बता दें कि नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड 18 में पड़ने वाले राम मड़ैया बस्ती के रोड नंबर 13 के लोगों में पानी कनेक्शन नहीं मिलने से आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-expressed-displeasure-over-not-being-given-timely-ration-and-reduction-in-kupui/">चक्रधरपुर

: कुपुई में समय पर राशन नहीं दिए जाने व कटौती करने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

नाली की साफ-सफाई नहीं हो रही है

बस्ती में बिजली का पोल भी पर्याप्त नहीं है. लोग बांस बल्ली के सहारे बिजली जला रहे हैं. बस्ती के अंदर की नाली जाम पड़ी हुई है. नाली की साफ-सफाई नहीं हो रही है. बस्तीवासियों के साथ बैठक करते हुए बाबू तांती ने कहा कि वे शीघ्र जलापूर्ति कनेक्शन को लेकर नगर आयुक्त से मिलकर उन्हें इस बात की जानकारी देंगे और बस्तीवासियों को कनेक्शन कराएंगे. साथ ही बस्ती में रेग्युलर नालियों और कचरों की सफाई कराने का आग्रह करेंगे. जबकि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर सीमेंटेड पोल लगाने की मांग कर बस्ती में सुरक्षित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे. बैठक में बस्ती की महिलाएं ललिता देवी, पर्वती देवी, जानकी देवी, सुकमती देवी, पुनम दास, सावित्री देवी, अनिता शर्मा, मीना देवी, रबी देवी, रीना देवी, ललिता देवी, तरिजा अनथोनी आदि शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goods-of-escalator-installed-at-tatanagar-station-are-not-available/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का नहीं मिल रहा सामान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही