Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरकेएफएल की प्लांट तीन-चार के बाद अब प्लांट पांच में भी हुआ वेज रिवीजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राम कृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) की प्लांट नंबर 3-4 के बाद प्लांट 5 में भी वेज रिवीजन कर दिया गया है. यहां के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है. बुधवार को कंपनी प्रबंधन व रामकृष्णा फोर्जिंग्स कर्मचारी यूनियन प्लॉट-5 के बीच सौहाद्रपूर्ण माहौल में वार्षिक वेतन समझौता वार्ता हुई व इसमें ग्रेड रिवीजन और वार्षिक वेतन समझौते पर सहमति बनी. इस वार्ता में प्रति कर्मचारी कुल वेतन में 20% की वृद्धि और वार्षिक वेतन वृद्धि 3.5% करने पर सहमति बनी है. समझौते के अनुसार कर्मचारियों को वेतन में अधिकतम 9,935 रुपये व न्यूनतम 2,518 रुपये की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. यह समझौता पांच वर्षों के लिए हुआ है जो 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा. वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वार्षिक वृद्धि व ग्रेड रिवीजन का लाभ सभी कर्मचारियों के बैंक खाते में जुलाई माह के वेतन के साथ भेज दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-letter-sent-to-university-to-remove-many-teachers-in-absence-of-principal-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में प्रिंसिपल की अनुपस्थिति में कई शिक्षकों को हटाने के लिए विवि को भेजा गया पत्र

समझौता वार्ता में ये थे शामिल

प्रबंधन की ओर से कंपनी के सीपीओ शक्ति सेनापति, एचआर महाप्रबंधक सत्यरंजन खटुआ, नीरज सिन्हा, गोपाल नारायण सिंहदेव, कृष्ण नन्द देव, नवीन सिन्हा, पुष्कर आनंद, दिनेश प्रसाद एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, सचिव उदय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजू सिन्हा, महामंत्री देवदत्त साहू, कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार सिंह, चंद्र मोहन मांझी, सूरज प्रसाद समेत सभी सदस्य मौजूद थे. रामकृष्णा फोर्जिंग्स कर्मचारी यूनियन प्लॉट-5 के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने वार्षिक वेतन समझौता एवं ग्रेड रिवीजन के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pollution-control-board-stopped-production-in-three-single-use-plastic-manufacturing-companies/">आदित्यपुर

: प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने तीन सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता कंपनी में बंद कराया उत्पादन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही