Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में 10 वर्षीय बच्ची की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की जान गई है. परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन आदित्यपुर दो साईं कॉलोनी के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bank-managers-mother-accuses-only-son-of-torturing-her/">आदित्यपुर

: बैंक मैनेजर की मां ने इकलौते बेटे पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

इलाज के लिए शिवा नर्सिंग होम में  कराया भर्ती 

बच्ची का नाम आराध्या कुमारी था. उसके पैर में चोट लगी थी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए शिवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टर अभिषेक उसका इलाज कर रहे थे. सोमवार को बच्ची की स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. जहां अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्ची ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. परिजन नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bank-managers-mother-accuses-only-son-of-torturing-her/">आदित्यपुर

: बैंक मैनेजर की मां ने इकलौते बेटे पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही