Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : छह युवकों के मौत के बाद मंत्री सांसदों का आंसू पोछने को आना जारी

Advertisement
Advertisement
  • पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उसके बाद पहुंची सांसद गीता कोड़ा
  • सभी केवल ढांढस बंधा जा रहे वापस, परिजनों को जरूरत आर्थिक मदद की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नए साल के पहले ही दिन छह बेटों को खोने वाला आदित्यपुर का बाबा कुटी मुहल्ला में गणमान्यों का आना जारी है. छह युवकों के मौत के बाद मंत्री सांसदों का आंसू पोछने का आना तो जारी है लेकिन कोई पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं. पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उसके बाद आज पहुंची सांसद गीता कोड़ा भी केवल आश्वासनों का घूंट पिलाकर वापस चली गई. जबकि अपने बेटों को खोने वाला प्रत्येक परिवार बीपीएल कोटे का है. जिनके परिजनों को आर्थिक मदद की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-dc-will-have-the-right-to-financial-powers-of-itkhori-temple-high-court/">चतरा

डीसी के पास रहेगा इटखोरी मंदिर की वित्तीय शक्तियों का अधिकार-हाईकोर्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Gita-Koda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खबर मिली है कि परिजन स्थानीय समाजसेवियों के घर जाकर आर्थिक मदद भी मांग रहे हैं. बता दें कि साल के पहले ही दिन सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर बाबा कुटी के 6 युवको की मौत हो गई थी. जिनके घर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दूसरे ही दिन लाव लश्कर के साथ पहुंचे जो केवल सरकारी मुआवजा का आश्वासन देकर चले गए. जिसके बाद आज सांसद गीता कोड़ा भी कांग्रेस जनों के साथ पहुंची. उन्होंने मृत युवाओं के परिजनों से मिल उन्हें ढांढस बंधाया. करीब एक घंटे रुकने के बाद आश्वासन देकर चली गईं. कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आदित्यपुर बाबा कुटी पहुंची सांसद गीता कोड़ा सड़क दुर्घटना में मारे गए युवाओं के परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान किए जाने का केवल आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/sirajs-six-in-the-first-innings-and-bumrahs-six-in-the-second-india-got-the-target-of-79-runs-to-win/">पहली

पारी में सिराज और दूसरी में बुमराह का छक्का, भारत को जीत के लिए मिला 79 रन का टारगेट
सांसद ने घटना के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि 1 जनवरी को हुए इस हृदय विधायक घटना से पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं, कांग्रेस पार्टी की भी संवेदना परिजनों के साथ है. सांसद ने कहा कि सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजा प्रावधान के तहत होगा उसे मृतक के परिजनों को दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार समेत परिवहन विभाग को पर्व त्योहारों के दौरान विशेष तौर पर चौकसी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को बेहतर परिवहन व्यवस्था स्थापित करने को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-lock-of-rus-edpc-opened-after-eighth-day-of-talks/">रांची

: आठवें दिन वार्ता के बाद खुला RU के EDPC का ताला
सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी परिवहन विभाग को तैयारी करनी चाहिए क्योंकि पर्व त्योहारों के समय अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. इस मौके पर सांसद गीता कोड़ा के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, मोनू झा, मीरा तिवारी, राहुल यादव, कुणाल राय, वैजयंती बारी, रानी कलुण्डिया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-dc-will-have-the-right-to-financial-powers-of-itkhori-temple-high-court/">चतरा

डीसी के पास रहेगा इटखोरी मंदिर की वित्तीय शक्तियों का अधिकार-हाईकोर्ट

सम्मेलन में 300 कर्मचारी कोल्हान से जाएंगे रांची : अंजनी सिन्हा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Anjani.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) का दिनांक 6 एवं 7 जनवरी 2024 को रांची के पुराना विधानसभा क्लब में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर एवं जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दिनांक 6 जनवरी को सुबह 7:00 प्रस्थान करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nilanchal-express-will-stop-at-jhargram-station-from-5/">जमशेदपुर

: झाड़ग्राम स्टेशन पर 5 से होगा नीलांचल एक्सप्रेस का ठहराव
बता दें कि प्रांतीय सम्मेलन में कर्मचारियों के समस्या एवं उसके समाधान पर विचार मंथन और अग्रिम सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव होगा. इसका उद्घाटन आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवं पीएचईडी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही