Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: मगध सम्राट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Advertisement
Advertisement
Adityapur: आदित्यपुर के मगध सम्राट अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज के मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा शांत करने के लिए पुलिस को आना पड़ा. मरीज के पुत्र पीयूष का आरोप है कि ऑपरेशन गलत हुआ जिससे उनके पिता की जान चली गई. दूसरी तरफ चिकित्सकों का कहना है कि अचानक हार्ट अटैक आ जाने से मरीज की मौत हुई. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-informed-about-the-gathering-of-naxalites-in-the-forests-search-operation-started/">बोकारो

: जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की पुलिस को सूचना, सर्च ऑपरेशन शुरू

13 जनवरी को हार्निया का ऑपरेशन हुआ था

[caption id="attachment_230214" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/28adityapur1-300x159.jpg"

alt="" width="300" height="159" /> रोटी बिलखती मरीज की पत्नी[/caption] प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वार्ड 15 अंतर्गत निर्मल नगर निवासी वीरेन्द्र प्रसाद (55 वर्ष) का 13 जनवरी को हर्निया का ऑपरेशन हुआ था. चार दिन पूर्व उन्‍हें छुट्टी दे दी गई थी. आज पुनः रक्तस्राव होने लगा तो दोबारा उन्‍हें अस्पताल लाना पड़ा. उनका दोबारा इलाज चल रहा था. इस दौरान वह अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. मरीज के पुत्र पीयूष का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण उनके पिता की जान गई है. उनके पिता ठीक थे, सुबह ही उन्हें चार रोटी खिलाया था. आरोप है कि अस्पताल में सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं है.

मौत हार्ट अटैक से हुई: डाक्‍टर ज्योति कुमार

[caption id="attachment_230215" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/28adityapur2-300x247.jpg"

alt="" width="300" height="247" /> अस्पताल के निदेशक डाक्‍टर ज्योति कुमार[/caption] इस संबंध में अस्‍पताल के निदेशक डाक्‍टर ज्योति कुमार का कहना है कि मरीज हाइपर टेंशन का मरीज था. आयुष्मान योजना से उनका इलाज हुआ है. केस पुराना था. डॉ. सुशील शर्मा ने ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन सफल रहा था. मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है. इसे भी पढ़ें:कांग्रेस">https://lagatar.in/the-return-of-two-former-state-presidents-of-congress-soon-sukhdev-will-meet-rahul-today-pradeep-also-went-to-delhi/">कांग्रेस

के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की वापसी जल्द! आज राहुल से मिलेंगे सुखदेव, प्रदीप भी गये दिल्ली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही