Search

 
 
 

Adityapur  : अपहरण के बाद कार में डॉक्टर का वीडियो भी बनाया था अपराधियों ने

 
  • डा. बी. मंडल अपहरण व हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
  • 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग को लेकर किया अपहरण व हत्या
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजनगर के डॉ. बी मंडल की हत्या का तीसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया है. डॉ बी. मंडल का कल गुरुवार को छोटी सिजुलता से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी. एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि बिना नंबर के बलेनो कार से अपराधियों ने अपहरण किया था. अपहरण के बाद डॉक्टर की हत्या गांव के युवक त्रिदेव गोप ने गला दबाकर की थी. हत्या के बाद त्रिदेव गोप कार से उतरकर भाग गया था. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-even-today-there-is-no-drinking-water-supply-from-baihatu-water-tower-in-10-villages-of-chhotanagara-panchayat/">Kiriburu

  :  बाईहातु जलमीनार से छोटानागरा पंचायत के 10 गांवों में आज भी नहीं हुई पेय जलपूर्ति
जिसे बीती रात कोवाली के पोडडीहा से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि चंदन गोप और रोहित सिंह को पुलिस ने कल ही बलेनो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था. इस घटना में चंदन गोप और त्रिदेव गोप के साथ रोहित कुमार सिंह शामिल था. अपराधियों ने अपहरण के बाद कार में डॉक्टर की वीडियो भी बनाया था जिसका खुलासा अपराधियों से बरामद मोबाइल से हुआ है. अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और बलेनो जब्त हुआ है जो रोहित सिंह के मां के नाम से रजिस्टर है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-allowing-goods-trains-to-cross-by-stopping-passenger-trains/">Jamshedpur

: पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पार कराने का विरोध
इस कांड के उद्भेदन में राजनगर, कोवाली और कांड्रा थाना प्रभारी शामिल थे. डॉ. बी मंडल ग्रामीण चिकित्सक थे, जबकि उनके पुत्र डेंटिस्ट हैं. जिसको लेकर गांव में उनकी खासा पकड़ थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-arpan-provided-one-months-ration-to-two-families/">Jamshedpur

: अर्पण ने दो परिवारों को एक माह का राशन उपलब्ध कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही