Search

 
 
 

आदित्यपुर : अग्निपथ योजना दोषपूर्ण और युवा विरोधी : एआईआरएफ

 
Adityapur : अग्निपथ योजना दोषपूर्ण और युवा विरोधी है. ये बातें एआईआरएफ (आल इंडिया रेलवे फेडरेशन) के राष्ट्रीय महासचिव ग़ोपाल मिश्र ने मुंबई में आयोजित दो दिवसीय रोल ऑफ युथ इन रेलवे सेफ्टी सेमिनार में कही. इस बात की जानकारी सेमिनार में आदित्यपुर ब्रांच से शामिल होने मुंबई गए शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने दी. एआईआरएफ के राष्ट्रीय महासचिव ग़ोपाल मिश्र ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को तात्कालिक रोजगार देने के नाम पर धोखा है. इसकी आंच केवल आर्मी नहीं बल्कि रेलवे तक भी पहुंचेगी. भारतीय रेलवे में कार्यरत युवा ताकत आज आगे नहीं आया तो निजीकरण को रोकना असंभव हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-old-man-was-slammed-to-death-by-a-wild-elephant-in-the-airstrip-area/">चाकुलिया

: हवाई पट्टी क्षेत्र में जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डाला

राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने का किया गया आह्वान 

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार में भारतीय रेल को निजीकरण और मौद्रीकरण से बचाने के लिए मंथन के साथ आंदोलन की रूपरेखा तय हुई है. आगामी 29 जून को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन सभी शाखाओं पर करने का एलान भी सेमिनार में किया गया. सेमिनार में नाईट ड्यूटी एलॉन्स सभी को देने को लेकर रेलवे बोर्ड से वार्ता चलने की भी जानकारी ग़ोपाल मिश्र ने दी. सेमिनार में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन जो कि एआईआरएफ से सम्बद्ध है के नेतृत्व में एनपीएम हटाओ पुरानी पेंशन योजना लाओ आंदोलन पर भी चर्चा हुई .जिसे राष्ट्रीय महासचिव ने अंजाम तक पहुंचने तक जारी रखने का आह्वान किया. इसके अलावा रनिंग स्टाफ की समस्याओं पर भी सेमिनार में चर्चा हुई और इसको राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने का आह्वान किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही