Search

आदित्यपुर : खैरबनी कचरा प्रबंधन प्लांट का देर शाम आदित्यपुर में हुआ एग्रीमेंट

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर, जुगसलाई, मानगो, कपाली और जमशेदपुर निकाय के कचरों के निष्पादन के लिए खैरबानी कचरा प्रबंधन प्लांट का निर्माण होगा. इसका एग्रीमेंट सोमवार की देर शाम आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में हुआ. यह प्लांट 78 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा. इसके निर्माण के लिए 3 एजेंसी क्यू बायो एनर्जी, सुकेंदा इन्फोटेक और एमएसजीपी इंफ्रा तीनों एजेंसी का संयुक्त कंसोटियम बना है. प्लांट का प्रबंधन क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से होगा. एग्रीमेंट के अनुसार आने वाले 20 वर्षों तक एजेंसी को प्लांट का रखरखाव करना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-model-school-dhalbhumgarh-met-the-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: मॉडल स्कूल धालभूमगढ़ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
कचरा प्रबंधन प्लांट के स्थापित हो जाने पर कचरा निष्तारण की समस्या से पांचों नगर निकाय को निजात मिलेगी. वर्तमान में सभी निकाय कचरा डंपिंग के समस्याओं से जूझ रहे हैं. आदित्यपुर क्लस्टर में आदित्यपुर नगर निगम के अलावा जेएनएसी, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, और कपाली नगर परिषद को लाभ मिलेगा. एग्रीमेंट के दौरान सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस योजना का नोडल एजेंसी आदित्यपुर नगर नगर निगम है एवं प्रशासक इसके नोडल ऑफिसर हैं. अब एग्रीमेंट के उपरांत प्रस्तावित स्थल का डिमार्केशन के साथ प्लांट निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp