Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मजदूर की मौत मामले में हुआ समझौता, 13.50 लाख मुआवजा देने पर प्रबंधन ने जताई सहमति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरकेएफएल कंपनी के मृत ठेका श्रमिक बिंदेश्वरी दुबे के आश्रितों को इंटक एवं कांग्रेस नेता के प्रयास से 13.50 लाख रुपए मुआवजा के साथ आरकेएफएल कंपनी में स्थायी नौकरी मिलेगी. इसके अलावा मृतक के आश्रित को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस आदि का लाभ भी मिलेगा. कुल मुआवजा राशि 23,00,000 लाख तक पहुंचने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-minister-ramchandra-sahis-met-the-relatives-of-the-school-student-who-died-in-a-road-accident/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में मृत स्कूली छात्र के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस

वार्ता में ये सभी हुए शामिल

वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम, इंटक के प्रदेश सचिव मीरा तिवारी, जवाहर महाली, सिद्धेश्वर उपाध्याय, सत्य प्रकाश राय, अर्जुन प्रधान, अवधेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बता दें कि दोपहर आरकेएफएल कंपनी के प्लांट 3-4 में हादसे में विन्देश्वरी दुबे नामक ठेका मजदूर की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया था. जिसके बाद कंपनी प्रबंधन दबाव में आकर समझौता करने को मजबूर हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही