Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरस्वती सदन पुस्तकालय के विद्यार्थियों को अजय-पुरेंद्र ने किया प्रोत्साहित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sajeev Mehta)सरस्वती सदन पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी 40 छात्र-छात्राओं को आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के पुस्तक एवं कॉपी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा स्पर्धा प्रकाशन की नई पुस्तक संपूर्ण झारखंड का विमोचन भी किया गया. मुख्य अतिथि ने छात्रों का प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन किया. अजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए छात्र बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tree-ganga-kanwar-yatra-taken-out-by-gayatri-family/">चांडिल

: गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई वृक्ष गंगा कांवड़ यात्रा

पढ़ाई की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करें विद्यार्थी

[caption id="attachment_729663" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Adityapur-Sarswati-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तक संपूर्ण झारखंड का विमोचन करते अतिथि व अन्य.[/caption] उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जब 12वीं फेल मनोज शर्मा आईपीएस बन सकते हैं, तो एक औसत दर्जे का छात्र भी क्यों नहीं कर सकता. मोबाइल फोन का सही उपयोग करने के लिए भी उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई सुझाव दिए. कार्यक्रम को सम्मानित अतिथि समाजसेवी अरविंद कुमार, आयकर विभाग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार चौबे, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी पीएन तिवारी, मुंशी चौधरी, शीला नाथ ठाकुर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बैजू यादव, रोहित शर्मा, कन्हैया झा, मनीष शाह, आलोक झा, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार शर्मा, श्वेतांक कुमार, राजा कुमार की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही