Adityapur :(Sanjeev Mehta) : शनिवार को पथ निरीक्षण भवन खरसावां में आजसू पार्टी की एक बैठक प्रखंड प्रभारी शंभू मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आजसू एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा एवं आजसू जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह उपस्थित रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मई से आजसू पार्टी की बूथ, पंचायत एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जाएगा. मौके पर रूप सिंह मुंडा ने कहा कि ग्रास रूट पर आजसू संगठन को धारदार बनाया जाएगा. आजसू पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं का जुड़ना जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-met-ssp-regarding-the-arrest-of-the-accused-cremated-after-assurance/">जमशेदपुर
: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिला परिवार, आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार
: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 21 छात्र विप्रो टेक्नोलॉजीज में लॉक
: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिला परिवार, आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार
पार्टी की बुनियाद को गांव-गांव तक मजबूत करना है
पार्टी की नीतियों व सिद्धांत पर भरोसा के चलते ही हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. हमारी पहचान रही है कि पार्टी जनता के साथ सिर्फ चुनाव के वक्त ही नहीं, उसके बाद भी निरंतर जुड़ी रहती है. ग्रामीणों को पार्टी से जोडने के लिए हर गांव, हर घर के दरवाजे पर दस्तक देगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की बुनियाद को गांव-गांव तक मजबूत करना है. यहां हर क्षेत्र की अपनी पहचान, अपनी भाषा और संस्कृति है. सभी को साथ लेकर चलना ही हमारी पहचान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-21-students-of-netaji-subhash-university-locked-in-wipro-technologies/">जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 21 छात्र विप्रो टेक्नोलॉजीज में लॉक
Leave a Comment