Search

 
 
 

आदित्यपुर : जुआ खेलने के दौरान गोली से घायल आकाश गोप की मेडिका रांची में मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 12 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला शिरीष भट्ठा के समीप खरकई नदी के किनारे जुआ खेलने के दौरान गोली लगने से घायल आकाश गोप ने गुरुवार को रांची स्थित दम तोड़ दिया. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि गोली लगने के बाद आकाश को इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था मगर स्थिति बिगड़ता देख उसे रांची मेडिका रेफर किया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका. आकाश कार्तिक गोप का भाई था, और कार्तिक हत्याकांड का एकमात्र चश्मदीद गवाह भी वही था. हालांकि अबतक आकाश पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही अपराधिक गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. उनकी पहली प्राथमिकता आकाश को बचाने की थी. मगर उसे बचाया नहीं जा सका. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/police-headquarters-sought-nomination-in-case-of-promotion-to-policemen/">पुलिसकर्मियों

को प्रोन्नति मिलने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने मांगा मनोनयन
जिले के एसपी खुद उसके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर थे और पल- पल उसकी जानकारी ले रहे थे. उन्हीं के निर्देश पर आकाश को बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कराया गया था, मगर उसे बचाया नहीं जा सका. आकाश के पिता ने सुभाष प्रमाणिक एवं उसके सहयोगियों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है, हालांकि कार्तिक गोप हत्याकांड में भी सुभाष प्रमाणिक नामजद आरोपी है. कार्तिक गोप की बीते 2 मई को सतबहनी में अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वैसे कार्तिक की हत्या और आकाश पर गोली चालन मामले का क्या कनेक्शन है, इसकी तफ्तीश जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही