Search

 
 
 

आदित्यपुर : आकाशवाणी क्लब का हुआ पुनर्गठन, निरंजन बने महासचिव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी क्लब का वार्षिक आमसभा आकाशवाणी सभागार में सम्पन्न हुई. आमसभा की अध्यक्षता स्टेशन हेड इंजीनियर आरआर शर्मा ने की. आमसभा के दौरान सदस्यों ने क्लब को पुनर्गठित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से क्लब के महासचिव के रूप में इंजीनियरिंग शाखा के इंजीनियर निरंजन कुमार को महासचिव चुना गया है. जबकि क्लब के पदेन अध्यक्ष स्टेशन हेड इंजीनियर राजाराम शर्मा बने. इसके अलावा निमिषा बिरुली को सामाजिक सचिव, ओंकारनाथ ओझा को कोषाध्यक्ष चुना गया. आमसभा के दौरान क्लब के कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चा की गई. चर्चा में कार्यक्रम अधिशाषी राजेश राय, राकेश रमण और विजया कंडुलना, अजित कुमार सिंह आदि ने हिस्सा लिया. आमसभा के अंत में महासचिव ने सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : आरोग्यम">https://lagatar.in/free-bone-and-vein-disease-mega-camp-organized-on-august-21-at-arogyam-hospital/">आरोग्यम

अस्पताल में 21 अगस्त को नि:शुल्क हड्डी व नस रोग जांच शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही