Search

 
 
 

आदित्यपुर : ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन स्कूली बच्चों को बनाएगा टेनिस खिलाड़ी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन ने स्कूली बच्चों को टेनिस खिलाड़ी बनाने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए फेडरेशन ने आदित्यपुर के सीपी स्कूल में यूकेजी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए रेड बॉल मिनी टेनिस कोचिंग क्लास की शुरुआत गुरुवार की है. प्रेस वार्ता में फेडरेशन के अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि ईस्टर्न रीजन का पहला सेंटर होगा जहां स्कूली बच्चे को प्रॉपर टेनिस खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/is-mark-zuckerberg-preparing-to-sell-whatsapp-report-claims-main-reason-for-decline-in-revenue/">क्या

WhatsApp को बेचने की तैयारी में हैं मार्क जकरबर्ग? रिपोर्ट में दावा, रेवेन्यू में गिरावट मुख्य वजह
मौके पर स्कूल के चेयरमैन एचआर सिंह, प्राचार्य मौसमी कुमार और चंद्रा सिंह मौजूद थे. फेडरेशन के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बताया कि यह सेंटर टेनिस खिलाड़ी तैयार करने की नर्सरी के रूप में स्थापित की गई है. यहां से अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे और देश के लिए खेलेंगे. रेड बॉल मिनी टेनिस कोचिंग क्लास में बच्चों के लिए स्माल रैकेट, बॉल और नेट के साथ उन्हें तैयार करने के अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही