Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सरायकेला जिला इकाई ने शुक्रवार शाम दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन से झारखंड का शिक्षा जगत स्तब्ध है. शिक्षक और बच्चे शोक में डूबे हैं. जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह तथा महासचिव सुदामा माझी ने कहा, सादा जीवन उच्च विचार के प्रबल समर्थक रहे टाइगर निश्चल हृदय और मानवता के प्रतिमूर्ति थे. संघ के मुख्य सलाहकार चंद्रमोहन चौधरी ने कहा कि उनके निधन से जो शुन्यता आई है, निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congresss-jai-bharat-satyagraha-meeting-on-april-8-at-atal-park/">आदित्यपुर

: कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह सभा 8 अप्रैल को अटल पार्क में

संघ के पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद

जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर किए जा रहे सुधारों को सदा याद किया जाएगा. श्रद्धांजलि सभा में शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता मानिक प्रसाद सिंह, सुदामा माझी, चंद्र मोहन चौधरी, देवेंद्र नाथ साहू, तरणी साहू, अश्विनी कुमार मिश्रा, अरुण प्रसाद वर्मण, श्रीधर हालदार, विजय कुमार तिवारी, किशोर कुमार, इंदु कुमारी, प्रदीप मुंडा तथा हेमंत मार्डी आदि अनेक संघीय पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही