Search

 
 
 

आदित्यपुर : फायरिंग मामले के तीनों आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-13 में रविवार की रात नीलू सेठ के घर गोली चालन मामले में आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक निवासी शौभिक चटर्जी और एस टाइप निवासी मुन्ना महतो, शिवा महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में आरआईटी पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मो. तंज़ील खान ने बताया कि शेरे पंजाब चौक पर नीलू सेठ की दुकान है. वहीं रविवार की शाम तीनों युवकों का नीलू सेठ के साथ विवाद हुआ था. इसके प्रतिशोध में तीनों युवकों ने आधी रात 12 बजे नीलू सेठ के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर-13 स्थित घर पर जाकर पहले गाली गलौज की, फिर दहशत कायम करने के लिए हवाई फायरिंग कर वहां से फरार हो गए थे. [caption id="attachment_410775" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/tanjil-khan.jpeg"

alt="" width="600" height="432" /> थाना प्रभारी तंजील खान.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gujarati-society-took-out-a-grand-procession-on-the-birth-anniversary-of-ramdev-pir-maharaj/">चाईबासा

: गुजराती समाज ने रामदेव पीर महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही