Adityapur (Sanjeev Mehta) : गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय का इस वर्ष सीबीएसई प्लस टू का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा. विद्यालय से कुल 107 छात्रों ने साइंस स्ट्रीम में परीक्षा दी थी. इनमें से सभी पास भी हुए हैं. विद्यालय की छात्रा मान्या शर्मा 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रथम टॉपर बनी हैं. जबकि निक्की कुमारी 92.20 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय टॉपर और यासमीन परवीन 93.40 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय टॉपर बनी है. सभी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है. इस सफलता के लिए विद्यालय के सभी सफल छात्र-छात्राओं तथा कर्मठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cyber-criminals-withdraw-nine-and-a-half-thousand-rupees-from-womans-account-complaint-in-poli/">नोवामुंडी
: साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से निकाले साढ़े नौ हजार रुपए, थाने में की शिकायत
: साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से निकाले साढ़े नौ हजार रुपए, थाने में की शिकायत
Leave a Comment