Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देर शाम सम्पन्न हुआ एलुमनी मीट

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को एनआईटी जमशेदपुर में 1972 बैच का गोल्डन जुबिली मनाया गया. जिसमें देश-विदेश से पूर्व एनआईटीएन शामिल हुए. करीब 50 साल बाद पूर्व एनआइटीएन विद्यार्थी एक दूसरे के साथ मिले. शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 1972 बैच के छात्र रियर एडमिरल अनिल कुमार वर्मा को डिस्टिंग्यूश एलुमनी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. जमशेदपुर के पूर्व जेबीवीएनएल के सीएमडी सीडी कुमार, कर्नल आरपी सिंह, सतीश कुमार मल्लिक को इस समारोह को सफल बनाने के लिए एलुमनी छात्रों ने विशेष धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-157-teachers-will-be-appointed-in-excellent-and-ideal-schools-of-the-district-vacancy/">जमशेदपुर

: जिले के उत्कृष्ट और आदर्श स्कूलों में नियुक्त होंगे 157 शिक्षक, निकली वैकेंसी

डिप्टी डायरेक्टर ने पूर्व छात्रों को दी बधाई

डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शर्मा द्वारा 1972 बैच के सभी आए हुए पूर्व छात्रों को बधाई दी गई और भविष्य में उन्हें एनआईटी जमशेदपुर को रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए सहयोग मांगा गया. नित्जय के ब्रांड एंबेसडर पाणिग्रही एवं अध्यक्ष जितेंद्र कुमार अमेरिका से आकर इस समारोह में शामिल हुए. जिन्होंने अपनी पुरानी यादें दोस्तों के संग साझा किया. शाम में आयोजित स्पेशल कल्चरल प्रोग्राम का सभी एलुमनी छात्रों ने सपरिवार लुत्फ उठाया. बता दें इस एलुमनी मीट में सभी छात्र अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए जिसके वजह से कार्यक्रम रंगारंग तरीके से सम्पन्न हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही