Search

 
 
 

Adityapur : होटल क्रूज के कमरे में अमलगम स्टील के अधिकारी की मौत

 
  • जांच में जुटी आदित्यपुर पुलिस, परिजनों के आने का इंतजार
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के होटल क्रूज के कमरा नंबर 315 में मंगलवार को कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी के अधिकारी मृत अवस्था में पाए गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक एस मूर्ति रंजन दास मूल रूप से उड़ीसा के भुवनेश्वर (खुर्दा) के रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-talent-felicitation-ceremony-at-bdsl-girls-high-school/">Ghatshila

: बीडीएसएल कन्या उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह

चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित किया

पुलिस ने बताया कि चार अगस्त से एस मूर्ति होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे. बीती रात खाना पीना खाकर वह अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे और बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तब कंपनी के अधिकारी और कर्मी होटल पहुंचे. होटल की डुप्लिकेट चाभी से उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया. वहां पाया गया कि एस मूर्ति रंजन दास अपने बेड पर बेसुध पड़े हैं. इसकी सूचना होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एस मूर्ति को टीएमएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही