Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-2 स्थित एससी-एसटी, ओबीसी समन्वय समिति के कार्यालय में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शुक्रवार को देर शाम किया गया. इस दौरान आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर उत्सव एवं अधिकार शोभा यात्रा के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदित्यपुर-2 के अंबेडकर चौक पर अंबेडकर उत्सव मनाया जाएगा. उक्त अवसर पर करीब साढ़े तीन सौ अभावग्रस्त स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जाएगा. साथ ही, महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी. इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड">https://lagatar.in/new-twist-in-retired-teachers-death-case-accused-were-blackmailing-instead-of-off-scene-video-one-arrested/">रिटायर्ड
शिक्षक मौत मामले में नया मोड़, ऑफ सीन वीडियो के बदले आरोपी कर रहे थे ब्लैकमेल, एक गिरफ्तार
: झारखंड ने एक आंदोलनकारी नेता खो दिया- महेंद्र पांडेय
शिक्षक मौत मामले में नया मोड़, ऑफ सीन वीडियो के बदले आरोपी कर रहे थे ब्लैकमेल, एक गिरफ्तार
निकलेगी विशाल शोभा यात्रा
बैठक में यह भी तय किया गया कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आदित्यपुर-2 स्थित गायत्री स्कूल के पास से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा अंबेडकर चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर समागम हेतु परिवर्तित हो जाएगी. कार्यक्रम को लेकर सभी गणमान्य लोगों एवं बुद्धिजीवियों से सहयोग अपेक्षित है. बता दें कि बाबा साहेब की जयंती पर आयोजन समिति की ओर से आयोजित होनेवाले उक्त कार्यक्रम में शहर के अलावा शहर के बाहर से भी विद्वानजन शामिल होते हैं. इस बार भी विद्वानजनों का समागम में आगमन होगा, जिनके संबोधन से मौके पर उपस्थित लोग मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-has-lost-an-agitating-leader-mahendra-pandey/">जमशेदपुर: झारखंड ने एक आंदोलनकारी नेता खो दिया- महेंद्र पांडेय
Leave a Comment