Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : न्यू डिस्को क्लब की एक शाम बॉलीवुड के गायकों के नाम कार्यक्रम में सजी सुरों की महफिल

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीश्री गणेश पूजा 2022 के अवसर पर न्यू डिस्को क्लब द्वारा आदित्यपुर- 2, रोड नंबर-15 स्थित मैदान में एक शाम बॉलीवुड के गायकों के नाम कार्यक्रम में सजी सुरों की महफिल में एक से बढ़कर एक गीतों पर देर रात तक झूमे संगीत के प्रेमी. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में आरआईटी थाना प्रभारी मो. तंजील खान, युवा उद्यमी रूपेश कतरियार, बिल्डर सह समाजसेवी अमित श्रीवास्तव, एस्ट्रोलॉजर रजनीश कुमार, उद्यमी अनिल सिंह, युवा समाजसेवी अनुराग जयसवाल, समाजसेवी सत्य प्रकाश, फौजी शैलेंद्र कुमार, पार्षद विक्रम किस्कू शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-relationship-with-girl-for-two-years-absconding-after-getting-pregnant/">साहिबगंज

: दो साल तक युवती से बनाया संबंध, गर्भवती होने के बाद हुआ फ़रार

बॉलीवुड गायकों के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी कलाकारों ने

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू डिस्को क्लब के मुख्य संरक्षक सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, संचालन क्लब के संरक्षक संतोष कुमार चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं बड़े-बुजुर्गों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. एक शाम बॉलीवुड के गायकों के नाम कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी गीत गाए. गायिका अर्पिता गांगुली के नेतृत्व में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों जिसमें पापरी भट्टाचार्जी, हीरॉक सेन, गौतम गोराई, संजय स्वर्णकार, सौमिक एवं देव द्वारा बॉलीवुड गायकों के गाए गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-various-organizations-protest-against-the-murder-of-minor-tribal-girl-by-taking-out-candle-march/">दुमका

: नाबालिग आदिवासी लड़की की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा प्रमुख योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश कुमार झा, गणेश चौबे, शक्ति चौधरी, संकेत चौधरी, धीरज पांडे, सनी तिवारी, राजू कुमार, ऋषभ चौधरी, विकास ठाकुर, राहुल शर्मा, अंकित कुमार की सराहनीय भूमिका रही.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही