Search

 
 
 

आदित्यपुर : एक पहल समाज के लिए ...नारा के साथ रक्तदान शुरू

 
  • श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का महारक्तदान शिविर शुरू
  • आयोजक ने कहा- 1520 यूनिट रक्त संग्रह लक्ष्य को करेंगे सफल
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एक पहल समाज के लिए ...नारा के साथ श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) छठा महारक्तदान शिविर रविवार की सुबह 8 बजे सुवर्ण रेखा भवन परिसर में शुरू हुआ. शुरू होते ही रक्तदान करने रक्तदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. आयोजक मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने कहा कि वे 1520 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को आज सफल बनाएंगे. इस अभियान की सफलता में मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष, पंकज कुमार रामा, मंटू सिंह मोदक, माणिक गोराई, मिलन कांति संतरा, आशीष बनर्जी, राजेन्द्र पाल सिंह, गोरांगो धर समेत 600 सदस्य जोर शोर से लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-villagers-leg-was-broken-due-to-elephant-attack-in-dumra/">चांडिल

: डुमरा में हाथी के हमले से एक ग्रामीण का पैर टूटा
संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि मंडली ने अब तक छोटा बड़ा 36 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है. इस महारक्तदान से नए रक्तदाताओं को जोड़ने की शुरुआत हुई है. इस बार 200 ऐसे नए रक्तदाता हैं जो पहली बार रक्तदान कर रहे हैं. पुराने और नए रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आज उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है. आज के रक्तदान महा अभियान में एनआईटी के छात्रों की अहम भागीदारी एनएसएस के बैनर तले हुई है. इस शिविर में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक हिस्सेदारी निभा रही है. रक्तदान सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक रक्तदान चलेगा. इस दौरान 2500 शनि भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही