Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बंतानगर में सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने जिंदल कंपनी को दिया अल्टिमेटम

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम स्थित वार्ड संख्या-33 में पाइप लाइन के लिए खोदे गये गड्ढे से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. खोदे गये गड्ढे में साइकिल सवार व बच्चे गिर घायल हो रहे है. इन गड्ढे के कारण नगर की गलियों की सड़क उबड़ खाबड़ हो गयी है. सिंह किराना दुकान से लेकर निर्मल चौक तक व सी जोन में सोनू रजक के घर तक के साथ ही बंतानगर के सभी जोन में जिंदल कंपनी के द्वारा पानी कनेक्शन के लिए पांच महीना पूर्व गड्ढा किया गया था. पानी का पाइप बिछ जाने के बाद रोड को क्षतिग्रस्त कर यूं ही छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-jharkhand-government-is-moving-ahead-on-the-path-of-development-only-through-collective-efforts-niral-purti/">मझगांव

: झारखंड सरकार सामूहिक प्रयास से ही विकास के पथ पर बढ़ रही आगे : निरल पूर्ति

अधिकांश बच्चे व साइकिल सवार हो रहे चोटिल

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह ने जिंदल कंपनी के उप महाप्रबंधक पीयूष सिंह एवं मो आरिफ को पूर्व में दूरभाष पर इसकी जानकारी दी. परंतु काफी समय बित जाने के बाद भी उक्त सड़क की मरम्मत नहीं की गई. जबकि प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आवागमन इन टूटी फूटी सड़कों से होता है. लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है. उक्त जर्जर सड़क पर पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण के लिए भी नगर निगम से गुहार लगाई गई है लेकिन कोई पहल नहीं हुई. अब बंतानगर के लोगों ने जिंदल कंपनी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इस मुहिम में राकेश सिंह के साथ बस्ती की सपना देवी, ममता दास, राज, सबिता महतो, विनोद महतो आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-government-at-your-door-program-crowd-of-people-gathered-in-naxalite-affected-old-mountain-area/">गढ़वा

: नक्सली प्रभावित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में ‘सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम, लोगों की उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही