Search

 
 
 

आदित्यपुर: बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास अनुष्ठान संपन्न

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगीनापुरी स्थित चित्रकूट छठ घाट में निर्माणाधीन बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में दूसरे दिन देवताओं का पूजन, अन्नादिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास का अनुष्ठान संपन्न हुआ. बता दें कि बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा किया जा रहा है. शनिवार को यहां भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी. यहां मंदिर और बाबा के शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सादगी से की जा रही है. पूजा कमेटी के पदाधिकारी अमरनाथ ठाकुर, जनार्दन उपाध्याय, प्रकाश सिन्हा, सीए राकेश झा, केसी मांझी ने बताया कि रविवार को देवताओं का पूजन, अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास अनुष्ठान संपन्न हुआ है. सोमवार को श्रावण माह की सोमवारी पर देवी देवताओं का पूजन, मूर्ति स्थापना के साथ महाभोग का वितरण होगा. इस आयोजन में दीपक चौधरी, अरुण तिवारी, संजीव अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, मुकेश सिंह आदि तन मन धन से लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-96-players-auctioned-in-late-shiv-kumar-singh-memorial-rural-premier-league/">चाकुलिया

: स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग में 96 खिलाड़ियों की हुई नीलामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही