Search

 
 
 

आदित्यपुर : 4 फीसदी महंगाई भत्ता का एलान राज्यकर्मियों को होली का तोहफा : गांगुली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड सरकार का 4 फीसदी महंगाई भत्ता का एलान राज्य के लाखों राज्यकर्मियों के लिए होली का तोहफा है. उक्त बातें महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक गांगुली ने कहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड कैबिनेट ने 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता पारित कर दी है, जिसकी मांग उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित महंगाई भत्ते के एलान के बाद ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से की थी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-laborer-injured-after-coming-under-hightension-wire/">डुमरिया

: हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर घायल
उन्होंने कहा कि 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता पारित होने से परिवहन भत्ता भी राज्य कर्मियों का बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हमेशा मजदूरों और कर्मचारियों के हित में काम किया है. शशांक गांगुली ने मुख्यमंत्री को होली से पूर्व राज्यकर्मियों को दिए महंगाई भत्ता के रूप में तोहफे देने पर धन्यवाद दिया है. गांगुली ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस घोषणा से राज्यकर्मियों में काफी खुशी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही