Search

 
 
 

Adityapur : आदर्श आचार संहिता की घोषणा कभी भी संभव, डीसी ने बैठक कर दिए निर्देश

 
  • राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जानकारी
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक की गई. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव संपन्न कराने को लेकर किसी भी समय आदर्श आचार संहिता की घोषणा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : मुड़मा">https://lagatar.in/cm-invited-for-mudma-fair/">मुड़मा

मेला के लिए सीएम को किया गया आमंत्रित 
बैठक के दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता की जानकारी देने के साथ कहा कि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए. इसके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो. यदि इससे संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, तो निर्वाचन कार्यालय से अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी अपने अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों आदि पर झंडा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने आदि की अनुमति नहीं देगा. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-108-ambulance-workers-have-not-received-salaries-for-three-months/">Ghatshila

: तीन माह से नहीं मिला 108 एंबुलेंस के कर्मियों को वेतन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के आवास और वाहनों पर झंडे लगाने समेत विभिन्न बिंंदुओं पर जानकारी साझा की तथा सभी सदस्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की बात कही. बैठक में अपर उपायुक्त जय वर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनितिक दल के सदस्यगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-leader-geeta-murmu-gave-street-lights-to-the-villagers/">Ghatshila

: भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने ग्रामीणों को दी स्ट्रीट लाइट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही